{"_id":"140-146392","slug":"Varanasi-146392-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल प्रबंधन ने आरोपी टीचर को भगाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल प्रबंधन ने आरोपी टीचर को भगाया
Varanasi
Updated Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दानगंज। चोलापुर क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक बुधवार को स्कूल पहुंचा तो प्रबंधन ने उसे स्कूल से भगा दिया। उधर चौकी इंचार्ज की जांच पड़ताल के बाद गांव में दबी जुबान से चर्चाएं शुरू हो गईं और पीडि़त किशोरी के ननिहाल वालों ने उसे आजमगढ़ उसके घर भेज दिया है। किशोरी के परिवार वालों ने आरोपी शिक्षक पर पंचायत में लगाई गई जुर्माने की राशि को दोगुना कर 50 हजार रुपये कर दी है।
आजमगढ़ जिले के देवगांव क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी (16) चोलापुर क्षेत्र स्थित अपने ननिहाल में रहती थी। वह स्थानीय कालेज में कक्षा नौ की छात्रा है। किशोरी रविवार की रात में नित्य कर्म के लिए खेत की तरफ गई थी। आरोप है कि यहां नर्सरी स्कूल में पढ़ाने वाले गांव के ही एक शादीशुदा युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के बेहोश हो जाने पर युवक उसे मृत समझ कर मौके से भाग निकला। सुबह किशोरी को होश आया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। इस मामले में हुई पंचायत में दुष्कर्म के आरोपी युवक पर 25 हजार जुर्माना लगाकर उसे दो साल के लिए गांव से बदर कर दिया गया। पूरे मामले की पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई लेकिन भनक लगने पर एसपी ग्रामीण ने प्रभारी एसओ को जांच के लिए गांव भेजा था। एसपी ग्रामीण डॉ. एके पांडेय ने बताया कि इस मामले की जांच कराई जा रही है। किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। पूछताछ में ग्रामीण स्पष्ट तौर पर कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने लिखित रूप से एक तहरीर पुलिस को सौंपकर ऐसी किसी भी घटना से इंकार किया है।