{"_id":"140-145146","slug":"Varanasi-145146-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमानंद की पुण्यतिथि पर की घाटों की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमानंद की पुण्यतिथि पर की घाटों की सफाई
Varanasi
Updated Wed, 19 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। दंडी संन्यासी भूमानंद तीर्थ की पुण्यतिथि पर संतों-भक्तों ने मंगलवार को तीन घाटों को चमकाने के लिए खूब पसीना बहाया। इस दौरान भोजपुरी फिल्म स्टार और नार्थ-ईस्ट दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने इस मुहिम को अंजाम देने के लिए बहुत देर तक मेहनत की। उन्होंने स्वच्छ काशी-सुंदर काशी के अभियान को गति देने के लिए जन-जन से जुड़ने की अपील की।
काशी से हरिद्वार तक के तीर्थों की सफाई का संकल्प लेने वाले भूमानंद अध्यात्म पीठ के आह्वान पर अपराह्न साढ़े तीन बजे सैकड़ों भक्त और संन्यासी घाटों पर उतरे। सांसद मनोज इस अभियान की खुद अगुवाई कर रहे थे। आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानंद तीर्थ महाराज ने भी सफाई अभियान में हाथ बंटाया। करीब ढाई घंटे तक चले अभियान के दौरान शंकराचार्य घाट, भूमानंद घाट और केदार घाट की सफाई की गई। इस दौरान दिल्ली से आए एनडी गुप्ता, वीडीए के सेवानिवृत्त संयुक्त सचिव सतीश चंद्र मिश्र के अलावा ऋषिकेश, हिमाचल प्रदेश, सोनीपत, हरिद्वार से आए संतों ने घाटों की सफाई की। इससे पहले सुबह षोडशोपचार पूजन के बाद वृंदावन के संत श्यामसुंदर महाराज ने श्रीमद भागवत कथा में भगवान कृष्ण के संदेशों का सार बताया।