{"_id":"140-140849","slug":"Varanasi-140849-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली मिस्त्री ने फांसी लगाकर दी जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली मिस्त्री ने फांसी लगाकर दी जान
Varanasi
Updated Sat, 27 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के अर्दली बाजार स्थित उल्फत बीबी का हाता मोहल्ले में बुधवार की रात शराब पीकर घर आए बिजली मिस्त्री ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह घरवाले जगाने गए तो कमरे में पंखे की कुंडी में बंधे फंदे से उसका शव लटका पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। बिजली मिस्त्री की पत्नी घटना के एक दिन पहले ही बच्चे के साथ जाल्हूपुर स्थित अपने मायके चली गई थी।
उल्फत बीबी का हाता स्थित दो मंजिला मकान के भूतल पर बिजली मिस्त्री संजय (25) अपनी पत्नी और तीन साल के बेटे के साथ रहता था जबकि उसकी मां केवला और उसके छोटे भाई राजू के साथ ऊपरी तल पर रहती हैं। मंगलवार को संजय की पत्नी बिंदु बच्चे के साथ जाल्हूपुर चली गई। पुलिस के मुताबिक बुधवार की रात संजय शराब पीकर घर आया और अपने कमरे में सोने चला गया। गुरुवार की सुबह नौ बजे तक जब उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो छोटा भाई राजू चाय लेकर उसे जगाने गया। आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने खिड़की से अंदर देखा। फंदे से संजय का शव लटका देख उसने शोर मचाया। मौके पर जुटे मोहल्ले वालों ने पुलिस को सूचना दी और रस्सी काटकर शव नीचे उतारा। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।