{"_id":"140-140488","slug":"Varanasi-140488-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना किसानों को सात हजार करोड़ किया भुगतान: कृषि मंत्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना किसानों को सात हजार करोड़ किया भुगतान: कृषि मंत्री
Varanasi
Updated Mon, 22 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। भाजपा के गुलाब बाग स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर कार्यकर्त्ताओं को रविवार को संबोधित करते हुए केन्द्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि देश में कृषि सुधार लागू करना एवं कृषि विकास दर में की गई बढ़ोत्तरी करना हमारी सरकार की प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि हर खेत को पानी हर हाथ को काम हमारा सैद्धान्तिक वाक्य रहेगा।
कृषि मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने महंगाई खासतौर से खाद्य महंगाई रोकने में सरकार ने सफलता पाई है। गन्ना किसानों के भुगतान के लिए सात हजार करोड़ रुपये दिया गया है। उसका सूद भी केन्द्र सरकार भर रही है। यह पैसा सीधे मिल मालिकों को उपलब्ध कराया गया है। प्याज के दामोें पर हमने नियंत्रण स्थापित किया है। इसके लिये हमने मूल्य स्थायीकरण आयोग बनाया है। जिसका पांच सौ करोड़ का फंड अलग से रखा है। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, डा. वीणा पांडेय, डा. ज्योत्सना श्रीवास्तव, केदारनाथ सिंह, डा. राकेश त्रिवेदी, नागेंद्र रघुवंशी, टीएस जोशी आदि मौजूद थे।