फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बीएचयू : बीए सोशल साइंस में दाखिले का एक और मौका

बीएचयू : बीए सोशल साइंस में दाखिले का एक और मौका

Fri, 29 Aug 2014 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Fri, 29 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी (ब्यूरो)। बीएचयू में दाखिले के लिए छात्राओं को एक और मौका दिया गया है। बीएचयू से संबद्ध आर्य महिला पीजी कालेज, वसंता कालेज राजघाट और वसंत कन्या महाविद्यालय में बीए (सोशल साइंस) की कुछ सीटों खाली रह गई हैं। ऐसे में वे छात्राएं जिनकी काउंसलिंग हो चुकी है या वे वेटिंग लिस्ट में हैं अथवा ऐसी छात्राएं जो फीस जमा करने का मौका गंवा चुकी हैं, इस मौके का फायदा उठा सकती हैं। इन छात्राओं को शुक्रवार को दोपहर 12 बजे महिला महाविद्यालय, बीएचयू में रिपोर्ट करना है। एमएमवी के सांख्यिकी विभाग में उपस्थित होकर छात्राएं दाखिला ले सकती हैं। छात्राएं फीस ऑनलाइन व आफलाइन दोनों ही तरीके से जमा कर सकती हैं।
विज्ञापन


एलएलएम के दूसरे चरण की काउंसलिंग दो सितंबर से
वाराणसी। बीएचयू के लॉ कालेज में एलएलएम की दूसरे चरण की काउंसलिंग दो सितंबर से होगी। एलएलएम (एक वर्षीय डिग्री कोर्स) में विकलांग कोटे के सात से 10 रैंक वालों की काउंसलिंग होगी। वहीं तीन सितंबर को सामान्य, एससी व ओबीसी के क्रमश: 31-82, 13-42 और 20-54 रैंक वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। एलएलएम (सामान्य) की काउंसलिंग 51-66 रैंक वाले अभ्यथियों को इसी दिन काउंसलिंग केलिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed