{"_id":"140-138457","slug":"Varanasi-138457-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश स्तरीय सबजूनियर कबड्डी बालिका प्रतियोगिता 13 से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश स्तरीय सबजूनियर कबड्डी बालिका प्रतियोगिता 13 से
Varanasi
Updated Thu, 28 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से जनपद मुजफ्फर नगर में खेल विभाग उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय सबजूनियर कबड्डी बालिका प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 15 सितंबर तक किया गया है। इसमें वाराणसी मंडल की सबजूनियर बालिका कबड्डी टीम भाग लेगी। इसका चयन जिला स्तर पर दिनांक 8 सितंबर को सुबह नौ बजे तथा मंडल स्तर पर 9 सितंबर को सुबह नौ बजे से डा. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा में किया जाएगा। कबड्डी खिलाड़ी का पात्रता प्रमाण पत्र और आयु प्रमाण पत्र लेकर कबड्डी प्रशिक्षक कमला पाल से संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त किया जा सकता है। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी डा. श्रीभगवान राय ने दी।
विज्ञापन