{"_id":"140-127724","slug":"Varanasi-127724-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"माझियों के जीवन पर नृत्य नाटिका, गूंजे रवींद्र संगीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माझियों के जीवन पर नृत्य नाटिका, गूंजे रवींद्र संगीत
Varanasi
Updated Mon, 21 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। बंगाली टोला इंटर कालेज परिसर में रविवार की शाम बांग्ला नव वर्ष के उपलक्ष्य में रंगारंग प्रस्तुतियां हुईं। माझियों की जीवन शैवी पर नृत्य नाटिका हुआ और रवींद्र संगीत के अन्य बांग्ला गीतों पर लोग झूम उठे। इस कार्यक्रम में बांग्लादेश की राजधानी ढाका के डिप्टी कमिश्नर महबूब आलम भी शामिल हुए।
दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत देर शाम साढ़े सात बजे हुई। डॉ. गायत्री चटर्जी, डॉ. पुष्पा चटर्जी के अलावा कई कलाकारों ने रवींद्र संगीत और बांग्ला गीतों की मोहक प्रस्तुति की। रीता विश्वास के निर्देशन में माझियों के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका पेश की गई। बतौर मुख्य अतिथि चंदना हालदार ने बंगीय संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर दिया। अध्यक्षता डॉ. संदीप कुमार सेन ने और संचालन झुमुर सेन ने किया। आभार जताया देवाशीष ने। धन्यवाद अतनू भट्टाचार्य ने व्यक्त किया।