फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गंगा सफाई में कूदे मल्लाह

गंगा सफाई में कूदे मल्लाह

Mon, 17 Jun 2013 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Mon, 17 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। गंगा दशहरा के मद्देनजर रविवार को प्राचीन तीर्थ दशाश्वमेध घाट को स्नान योग्य बनाने के लिए सफाई अभियान चलाया गया। इसके लिए घाट के मल्लाह आगे आए। सुबह गंगा में उतरे मल्लाहों ने पतित पावनी के तट से पांच कुंतल से अधिक कचरा निकाला।
विज्ञापन

मां गंगा निषादराज सेवा समिति के बैनर तले सुबह करीब नौ बजे पचासों मल्लाहों ने नौका संचालन रोककर गंगा की सफाई की। नाले के अवजल से सड़कर बजबजाते दशाश्वमेध घाट से कचरा निकाल कर सीढि़यों पर रखा जा रहा था। सफाई के दौरान लोहे की कील चुभने से कई युवक घायल भी हो गए। दशहरा पर्व पर देश भर से स्नान के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए समिति के सदस्यों ने यह कदम उठाया। इससे पहले दशहरा पर्व पर तैयारी की समीक्षा में समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार निषाद ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से सभी घाटों पर गोताखोर लगाए जाएंगे ताकि दूसरे राज्यों से आने वाले भक्त अगर फिसलकर गहराई में चले भी जाएं तो उन्हें बचाया जा सके। इस मौके पर संरक्षक रमेश चोपड़ा, प्रमोद माझी, टुल्लू माझी, पृथ्वी माझी, सुरेश माझी, लक्ष्मण माझी, प्रभात जायसवाल, मुन्ना माझी, बब्लू भारती, नंदू माझी, पप्पू माझी, पांचू, मदन माझी, शिव कुमार निषाद, अशोक भारती, लखन साहनी, रवि साहनी, गोविंद , राजेश गौड़, आलोक पांडेय समेत तमाम लोग उपस्थित थे। संचालन हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष अमित यादव ने किया।
विज्ञापन


इनसेट
नावों पर न ले जाएं क्षमता से अधिक सवारी
वाराणसी। मां गंगा निषादराज सेवा समिति की ओर से अस्सी से राजघाट तक के मल्लाहों से रविवार को आग्रह किया गया कि वो क्षमता से अधिक सवारियां हरगिज न ले जाएं। खासतौर से गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी पर मानक का ध्यान रखते हुए नौका संचालन करने की ताकीद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed