फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मतदान कक्ष में मोबाइल नहीं ले जा पाएंगे मतदाता

मतदान कक्ष में मोबाइल नहीं ले जा पाएंगे मतदाता

Fri, 12 Apr 2019 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
मतदान कक्ष में मोबाइल नहीं ले जा पाएंगे मतदाता
वाराणसी। मतदान कक्ष में मतदाता मोबाइल नहीं ले जा पाएंगे। नेम स्लिप लगाकर मोबाइल कक्ष के बाहर रखवा लिया जाएगा और मतदान कर बाहर निकलने पर लौटा दिया जाएगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने दी। विकास भवन में गुरुवार को हुई सिस्टमैटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्ट्रोरल पार्टिसिपेशन (स्वीप) की बैठक में उन्होंने विभिन्न संस्थाओं, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों से कहा कि हमें मतदाता को मतदान के महत्व का एहसास कराना है।
विज्ञापन

बैठक में उन्होंने कहा कि आयोग ने मतदाता पर्ची को पहचान पत्र नहीं माना है। इसे मतदान केंद्र का नाम, भाग संख्या व क्रम संख्या जानने के लिए ही प्रयोग किया जाएगा। वोट डालने के लिए पहचान पत्र लाना होगा। मतदान केंद्र पर वृद्ध, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए छायादार स्थानों पर बैठने और सुविधाजनक तरीके से वोट डालने की व्यवस्था की जाएगी। मतदान केंद्र जानने के तीन तरीके हैं। पहला बीएलओ की पर्ची, दूसरा इलेक्टोरल सर्च डाट इन पर लॉग आन करके और तीसरा वोटर्स गाइड के जरिये मतदान केंद्र जान सकते हैं। उन्होंने मतदान कर्मचारियाें के प्रशिक्षण स्थल टीएफसी बड़ा लालपुर का भी निरीक्षण किया। यहां मतदान कर्मचारियों को 15 से 17 अप्रैल के बीच प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए सीडीओ को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed