{"_id":"5c27ddd9bdec22572b7e9cf6","slug":"91546116569-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल के पहले कंपाने लगी ठंड, बढ़ी गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल के पहले कंपाने लगी ठंड, बढ़ी गलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। नए साल के पहले अचानक तापमान गिरने से ठंड काफी बढ़ गई है। दिन में तो धूप रही, लेकिन शाम होते ही गलन और शीत लहर ने लोगों को कंपा दिया। शनिवार को सुबह हवा चलने के साथ ही गलन ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया।
मौसम में ठंड और शीत लहर ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बीते सप्ताह भर से लगातार तापमान गिरता जा रहा है। खासकर सुबह और शाम की ठंड बढ़ गई है और दिन-रात के तापमान में काफी अंतर आने से लोगों को ठंड का एहसास ज्यादा हो रहा है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि अभी ठंड और बढ़ेगी। खासकर शीत लहर और गलन आने वाले दिनों में अधिक होने जा रही है। उनका कहना है कि नए साल की शुरुआत में धूप की जगह कोहरा हो सकता है। ठंड और बढ़ जाएगी। अभी तापमान में और गिरावट हो सकती है। पारा दो से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे जा सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
वहीं मिर्जामुराद क्षेत्र के असवारी ग्राम निवासी श्यामादेबी (58) वर्ष पत्नी सुशील यादव की शनिवार की देर शाम ठंड लगने से मौत हो गई।