{"_id":"5abff2984f1c1bb4618b4af8","slug":"91522528920-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदुत्व का प्राण है सामाजिक समरसता 00","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदुत्व का प्राण है सामाजिक समरसता 00
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। विश्व हिंदू महासंघ की मंडल स्तरीय बैठक शनिवार को चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में हुई। अध्यक्षता कर रहे मुख्य अतिथि महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने कहा कि सामाजिक समरसता हिंदुत्व का प्राण है। महाराणा प्रताप के स्वाभिमान और डा. अंबेडकर के संविधान से भारत शक्तिशाली होगा। महायोगी गुरु गोरखनाथ की गोरक्षपीठ सदियों से सामाजिक समरसता का पीठ रही है।
उन्होंने कहा कि महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। जो सामाजिक समरसता के ध्वजवाहक हैं। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह, महानगर अध्यक्ष सुनील जायसवाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा को विस्तार से बताया। अतिथियों को अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा. रितु गर्ग ने किया। इस मौके पर संभाग प्रभारी अरुण सिंह, फलाहारी बाबा, राकेश सिंह, ओमप्रकाश सिंह, जयशंकर, संतोष श्रीवास्तव, वाचस्पति पांडेय, तपस्वी, शिव प्रताप आदि शामिल रहे।