{"_id":"5abfe3b74f1c1ba9618b4bba","slug":"91522525111-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमत दरबार में लगी भक्तों की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमत दरबार में लगी भक्तों की कतार
Updated Sun, 01 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज/ज्ञानपुर। पवन पुत्र हनुमान की जयंती शनिवार को नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में विधि-विधान के साथ मनाई गई। रंग-बिरंगे और सुगंधित फूलों से हनुमान जी का भव्य शृंगार किया गया। मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए दिन भर भक्तों की कतारें लगी रहीं और सुंदरकांड व रामचरित मानस का सस्वर पाठ चलता रहा।
गोपीगंज के बरगदा हनुमान मंदिर, हनुमानगढ़ी, काली देवी, बड़े शिव धाम, संकट मोचन मंदिर के अलावा इमिलिया हनुमान मंदिर जखांव, रैपुरी, अमवा, विहसपुर, भवानीपुर स्थित मंदिरों में हनुमान जी का भव्य शृंगार किया गया। इस दौरान दिन भर जयकारे लगते रहे। जखांव गांव में राजधर पाठक ने 101 दीपों से हनुमान जी की महाआरती की। आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। बरगदा हनुमान मंदिर पर जहां रामचरित मानस पाठ का हुआ। इस गंगा तट भवानीपुर में स्थित हनुमान मंदिर पर भी रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया। साथ ही पंकज तिवारी ने हनुमान जी को स्वर्ण मुकुट अर्पित किया। इस दौरान आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इसी तरह ज्ञानपुर स्थित हरिहरनाथ मंदिर परिसर में ज्ञानपुर विकास मंच की ओर से हनुमान जयंती मनाई गई। फूलों से पवन पुत्र के दरबार को सजाया गया और सुंदरकांड का पाठ हुआ। इस दौरान कीर्तन-भजन का क्रम भी चलता रहा। समापन के बाद भक्तों को प्रसाद वतिरण भी हुआ। इस मौके पर ब्रह्मजीत शुक्ला, कल्लू तिवारी, बंशीधर गुप्ता, राम जायसवाल, मुन्ना मालवीय, रवि दूबे, वीरेंद्र बागी आदि मौजूद रहे।