फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अब शोध गंगा पोर्टल पर दिखेंगे शोध पत्र

अब शोध गंगा पोर्टल पर दिखेंगे शोध पत्र

Sat, 02 Sep 2017 02:04 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
अब शोध गंगा पोर्टल पर दिखेंगे शोध पत्र
वाराणसी। विश्वविद्यालयों में शोध कार्यों को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल शुरू हुई है। इसके तहत शोध गंगा पोर्टल बनाया जा रहा है। लखनऊ में जुलाई में कुलपति सम्मेलन में इस प्रस्ताव पर मुहर के बाद संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय और काशी विद्यापीठ में इस पर काम शुरू हो गया है। पोर्टल पर शोध पत्र अपलोड किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थी इससे प्रेरित हो सकें।
विज्ञापन

राजभवन की ओर से समय-समय पर विश्वविद्यालयों-महाविद्यालयों में सत्र नियमितीकरण, नैक मूल्यांकन, कौशल विकास, नामांकन, शिक्षण और परीक्षा संबंधी कार्यों का ऑनलाइन किए जाने की समीक्षा की जाती है। जिस तरह से दूसरे की थीसिस पर पीएचडी करने, शोध उपाधि हासिल करने आदि के मामले सामने आ रहे हैं, उन पर अंकुश लगाने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा शोध कार्यों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे छात्रों को प्रोत्साहित करने की पहल शुरू हुई है। इसके लिए शोध कार्यों का चयन कर उसे ई-लाइब्रेरी/लाइब्रेरी में रखने के साथ ही शोध पत्रों को पोर्टल पर रखे जाने के लिए शोध गंगा नाम से पोर्टल तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. यदुनाथ प्रसाद दुबे ने बताया कि कुलपति सम्मेलन में लिए गए निर्णयों पर बिंदुवार कार्रवाई के तहत शोध छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए पोर्टल तैयार करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed