फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मेजबान भी थिरके और मेहमान भी थिरके

मेजबान भी थिरके और मेहमान भी थिरके

Fri, 15 Mar 2019 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
मेजबान भी थिरके और मेहमान भी थिरके
वाराणसी। मेजबान भी डॉक्टर और मेहमान भी डॉक्टर। गुरुवार को आयुष प्रज्ञा के मंच पर संगीत की धुनों पर भावी चिकित्सकों के थिरकते पांवों ने हर किसी को आश्चर्य से भर दिया। पांच दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रतियोगिता में कला के विविध पक्षों के आधार पर भावी चिकित्सक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

गुरुवार को आयुष प्रज्ञा के प्रथम दिन कार्यक्रम की शुरुआत धनवंतरि भवन में पौधरोपण से हुई। इसके उपरांत कविता लेखन, श्लोकवाचन और होमोफोंस में बीएएमएस के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शाम को स्वतंत्रता भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला शुरू हुई। इस दौरान छात्रों ने अभिनय क्षमता का प्रदर्शन किया। इसके उपरांत योग परफारर्मेंस और इंस्ट्रूमेंटल प्रतियोगिता में भी जमकर हाथ आजमाएं। आयुष प्रज्ञा का शुभारंभ संकाय प्रमुख प्रो. यामिनी भूषण त्रिपाठी एवं मुख्य अतिथि प्रो. केएन द्विवेदी ने किया। इस कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर अमर उजाला है।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत गणेश वंदना के साथ हुआ। महोत्सव के संयोजक डॉ. प्रियदर्शिनी तिवारी एवं सहसंयोजक डॉ. पीएस उपाध्याय एवं डॉ. अनुराग पांडेय रहे। 15 मार्च को ब्लड डोनेशन, क्विज, फेस पेंटिंग एंड पोस्टर मेकिंग, सोलो सिंगिंग, 16 मार्च को रंगोली, प्रदर्शनी और सोलो डांस का आयोजन किया गया है। 17 मार्च को मिस्टर एंड मिस आयुष प्रज्ञा, ड्यूट सांग और समूह गीत, फै शन शो और 18 को समापन समारोह का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed