फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   फायरिंग में घायल व्यापारी का तीन घंटे बाद पता लगा चौकी प्रभारी को

फायरिंग में घायल व्यापारी का तीन घंटे बाद पता लगा चौकी प्रभारी को

Wed, 13 Feb 2019 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग में घायल व्यापारी का तीन घंटे बाद पता लगा चौकी प्रभारी को
लोहता। भरथरा गांव में सराफा कारोबारी बृजेश सेठ को गोली मार कर लूटने के प्रयास की वारदात का सोमवार को जिले के आला अधिकारियों को पता लग गया था। मगर, साढ़े तीन घंटे तक कोटवा चौकी प्रभारी वारदात से अनभिज्ञ रहे जबकि घटनास्थल उनके क्षेत्र में था। कोटवा चौकी प्रभारी की इस तरीके की कार्यशैली की क्षेत्र में खासी चर्चा है। वहीं, प्रकरण को लेकर बृजेश के पिता विष्णु की तहरीर पर तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा लोहता थाने में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

लोहता के बड़ी बाजार निवासी बृजेश की कोटवा में आभूषण की दुकान है। सोमवार की रात नौ बजे के लगभग बृजेश घर जा रहे थे, इसी दौरान भरथरा गांव में बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट में असफल रहने पर उनकी कमर पर गोली मार दी थी। इस संबंध में स्थानीय पत्रकारों ने जब कोटवा चौकी प्रभारी से पूछा तो उनका जवाब मिला कि उन्हें जानकारी नहीं है। यह जवाब रात लगभग 12:30 तक कोटवा चौकी प्रभारी देते रहे। इसकी जानकारी पत्रकारों ने लोहता थानाध्यक्ष को दी तो उन्होंने भी कोटवा चौकी प्रभारी को कॉल कर पूछा। इस पर जवाब मिला कि साहब कुछ हुआ है क्या... हमें नहीं पता है। यह जवाब सुन कर लोहता थानाध्यक्ष अपना सिर पकड़ कर बैठ गए। उधर, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती बृजेश की हालत स्थिर बताई गई है। थानाध्यक्ष लोहता ने बताया कि हाल में जमानत पर छूटे क्षेत्र के बदमाशों को चिह्नित कर तफ्तीश की जा रही है। सर्विलांस और मुखबिरों की भी मदद ली जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed