{"_id":"5be9eb6abdec22699275979a","slug":"81542056810-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवसंघ सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष सहित चार पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवसंघ सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष सहित चार पर मुकदमा
Updated Tue, 13 Nov 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। देवनाथपुरा स्थित नवसंघ सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष असित कुमार दास और तीन सदस्यों के खिलाफ दशाश्वमेध थाने में धार्मिक भावनाओं को आहत करने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई इंस्पेक्टर दशाश्वमेध की तहरीर पर की गई है।
इंस्पेक्टर दशाश्वमेध के अनुसार समिति द्वारा काली प्रतिमा स्थापित की गई थी। असित कुमार दास ने काली प्रतिमा की लंबाई और चौड़ाई मनमाने तरीके से बढ़वा दी। इस वजह से 10 नवंबर को जब प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जाई जाने लगी तो वह गली से निकल नहीं पा रही थी और क्षतविक्षत हो गई थी। प्रतिमा की लंबाई और चौड़ाई बढ़ाए जाने की सूचना असित की ओर से पुलिस और प्रशासन को नहीं दी गई थी। इसके साथ ही असित कुमार दास और उनके साथियों ने एक व्यक्ति का चबूतरा बगैर उनकी अनुमति के तोड़ दिया। आपत्ति जताने पर उस व्यक्ति को असित और उनके साथियों द्वारा धमकाया गया। इंस्पेक्टर दशाश्वमेध के अनुसार मदनपुरा क्षेत्र में माहौल बिगाड़ने के लिए असित और उनके साथियों ने जानबूझकर अपशब्दों का बार-बार प्रयोग किया। इसके चलते पुलिस और प्रशासन के लिए असहज स्थिति उत्पन्न हुई और सात घंटे तक अफरातफरी की स्थिति रहीं।