फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   क्रय केंद्रों की व्यवस्था देखने पहुंचे अफसर

क्रय केंद्रों की व्यवस्था देखने पहुंचे अफसर

Wed, 04 Apr 2018 01:07 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
क्रय केंद्रों की व्यवस्था देखने पहुंचे अफसर
ज्ञानपुर। जिले में मंगलवार को गेहूं क्रय केंद्रों की जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों ने निरीक्षण किया। सभी 15 क्रय केंद्रों पर एक-एक अधिकारी धमके। जांच के दौरान पीसीएफ के क्रय केंद्रों पर खामियां पाई गईं। किसी भी केंद्र पर लैपटॉप और आईपैड नहीं पाया गया। साथ ही गेहूं की उठान के लिए ठेकेदारों का चयन भी नहीं किया पाया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने केंद्र प्रभारियों को हिदायत देते हुए शीघ्र व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। जांच के बाद अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट खाद्य विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्र को सौंप दी। जिले में गेहूं खरीद 15 जून तक होगी। 13500 एमटी गेहूं खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 15 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। शासन से निर्धारित धनराशि किसानों के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से भेजी जाएगी। गेहूं की छनाई, भराई आदि का खर्च भी किसानों को मिलेगा। किसानों को 1745 रुपये क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा। 15 जून तक होने वाली खरीद सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक होगी। रविवार और सरकारी अवकाश के अलावा अन्य दिनों पर केंद्र खुले रहेंगे। गेहूं खरीद के लिए खाद्य विभाग के पांच, पीसीएफ के नौ, एफसीआई का एक कुल 15 केंद्र खोले गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को उप जिलाधिकारी औराई केशवनाथ गुप्ता, तसीलदार भदोही रामजी, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. शैलेंद्र दुबे, जिला अभिहीत अधिकारी मंजुला सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज मिश्र, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी कीर्ति सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद अपनी रिर्पोअ खाद्य विपणन अधिकारी को उपलब्ध करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed