{"_id":"59e519554f1c1bcd538b7eb2","slug":"81508186453-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर सीट के लिए भाजपा की नजर व्यापारी वर्ग पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर सीट के लिए भाजपा की नजर व्यापारी वर्ग पर
Updated Tue, 17 Oct 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। महापौर की सीट के लिए भाजपा की नजर व्यापारी वर्ग की महिला पर है। शहर में बड़ी आबादी वाले व्यापारी वर्ग को खुश करने के साथ-साथ जातिगत समीकरणों को देखते हुए पार्टी इसी वर्ग की महिला को टिकट देने पर विचार कर रही है। पार्टी में वरुणा पार इलाके के एक डॉक्टर की पत्नी के नाम की चर्चा इन दिनों तेज हो गई है।
पार्टी सूत्रों की मानें तो आनुषांगिक संगठनों के साथ पार्टी में सुयोग्य उम्मीदवार की खोज जारी है। कई नामों पर विचार किया जा रहा है। महानगर, क्षेत्र और प्रदेश इकाई की ओर से भेजे गए नामों पर अंतिम निर्णय दिल्ली से ही होगा। पीएम का संसदीय क्षेत्र होने के नाते संगठन प्रत्याशी के चयन में पूरी सजगता बरत रहा है।
पार्टी के रणनीतिकार मानते हैं कि जीएसटी के बाद पैदा हुए हालात पर काबू करने के लिए मेयर पद के लिए व्यापारी वर्ग की महिला को टिकट देने का फायदा पार्टी को मिलेगा। यूं भी शहर के उत्तरी, दक्षिणी और कैंट विधानसभा क्षेत्रों में इस समुदाय की बड़ी तादाद है। फिलहाल इस पर प्रदेश चयन समिति निर्णय करेगी।