{"_id":"6346c46147ad4153e86d1a39","slug":"74-teachers-of-bhu-included-in-top-two-percent-of-scientists-in-world-stanford-university-ranking","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: दुनिया के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों में BHU के 74 शिक्षक, स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने जारी की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: दुनिया के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों में BHU के 74 शिक्षक, स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने जारी की सूची
Wed, 12 Oct 2022 07:13 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 12 Oct 2022 07:13 PM IST
सार
स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से हर साल दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची जारी करती है। इस वर्ष इस सूची में काशी हिंदू विश्वविद्यालय) बीएचयू के 74 शिक्षक शामिल शामिल हैं।
विज्ञापन
बीएचयू से प्रो.ज्ञानेश्वर चौबे, आईएमएस से प्रो.टीपी चतुर्वेदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित स्टेनफोर्ड की ओर से हर साल जारी होने वाली दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में इस बार आईआईटी बीएचयू के 32 वैज्ञानिकों समेत कुल 74 वैज्ञानिकों के नाम शामिल हैं। इसमें बीएचयू के 36 और आईएमएस बीएचयू के छह चिकित्सकों का नाम भी सूची में है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी की ओर से शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची जारी की जाती है। इसमें कार्यों के आधार पर वैज्ञानिकों का मूल्यांकन किया जाता है। हाल ही में जो सूची जारी हुई है, उसमें आईएमएस बीएचयू के मेडिसिन विभाग से प्रो. श्याम सुंदर के साथ ही दंत चिकित्सा संकाय के पूर्व प्रमुख प्रो. टीपी चतुर्वेदी, प्रो. यामिनी भूषण त्रिपाठी, प्रो.वीके शुक्ला समेत छह लोग हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा बीएचयू से जंतु विज्ञान विभाग से प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे, डॉ. विनोद कुमार तिवारी, प्रो.आरएस दूबे, प्रो.एनके दूबे, डॉ.प्रत्युष शुक्ला, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव समेत 36 वैज्ञानिकों को शीर्ष सूची में रखा गया है। प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे ने बताया कि इस तरह की उपलब्धियों से आगे बढ़कर काम करने की प्रेरणा मिलती रहती है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी की ओर से हर साल वैश्विक स्तर पर शोध के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है। इसके अलावा आईआईटी बीएचयू से प्रो. राजीव प्रकाश, डॉ. जहर सरकार, एस भट्टाचार्या, ब्रहेश्वर मिश्रा सहित दस लोगों को सूची में शामिल किया गया है।