फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   74 people lost about 19 crore rupees in Varanasi Vigilance only protection against cyber crime

UP Crime: न गोली चली न डाका डाला, 74 लोगों ने गंवा दिए 19.53 करोड़ रुपये; साइबर क्राइम से बचाएगी ये जानकारी

Fri, 19 Jul 2024 10:27 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 19 Jul 2024 10:27 AM IST
सार

Varanasi News: साइबर अपराध को लेकर वाराणसी पुलिस काफी सतर्क है, बावजूद इसके मामले बढ़ते जा रहे हैं। वहीं, अनजान नंबरों से कॉल करके अपराधी शातिर तरीके से लोगों को ठग ले रहे हैं। ऐसे में सतर्क रहना काफी जरूरी है। 

विज्ञापन
74 people lost about 19 crore rupees in Varanasi Vigilance only protection against cyber crime
साइबर ठगी (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

न गोली चली और न डाका डाला गया, लेकिन एक जनवरी से अब तक 74 लोगों ने 19 करोड़ 53 लाख 40 हजार रुपये अपने बैंक खाते से गंवा दिए। साइबर फ्रॉड का ये वो आंकड़ा है जो साइबर क्राइम थाने में दर्ज है। जबकि दस हजार से लेकर पांच लाख तक के साइबर फ्रॉड की एफआईआर रोज अलग-अलग थानों में दर्ज होती है। 

विज्ञापन


आपके सारे मोबाइल नंबर थोड़ी देर में बंद हो जाएंगे... आपके खिलाफ सीबीआई / मुंबई क्राइम ब्रांच से गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ है... आपके कूरियर में मादक पदार्थ मिला है... आपके आधार और पैन कार्ड का इस्तेमाल गलत काम में हुआ है... आपके खाते में जमा पैसे को आरबीआई वेरिफाई करना है...। 
विज्ञापन


यह वो बातें हैं, जो अनजान नंबर से फोन कर कॉल रिसीव करते ही साइबर फ्रॉड के आरोपी कहते हैं। इसके बाद अपनी बातों में उलझा कर बैंक खाते से विवरण लेते हैं और गाढ़ी कमाई उड़ा लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

घबराएं या डरें बिल्कुल नहीं, संयम से काम लें
एडीसीपी क्राइम/ वरुणा जोन सरवणन टी ने कहा कि अनजान नंबर से कॉल कर डराने या धमकाने की कोशिश हो तो घबराएं नहीं, संयम से काम लें। तत्काल 1930 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं या https://cybercrime.gov.in पर संपर्क करें। 

नजदीकी थाने की साइबर हेल्प डेस्क से भी मदद ले सकते हैं। पांच लाख या उससे ज्यादा का साइबर फ्रॉड हो तो साइबर क्राइम पुलिस थाने जाकर मदद लें। साइबर फ्रॉड की कॉल से जो घबरा जाते हैं या उनकी बातों में उलझ जाते हैं, ज्यादातर वही शिकार बनते हैं।

इन बातों पर अमल कर रह सकते हैं सुरक्षित

  • बैंक खाते की जानकारी संबंधी बातचीत की जाए तो समझ लें कि कॉल साइबर फ्रॉड की है।
  • फोन पर लिंक भेज कर उसे क्लिक करने या एप डाउनलोड करने को कहा जाए तो कतई न करें।
  • किसी कंपनी का कस्टमर केयर नंबर गूगल से न खोजें। कंपनी की वेबसाइट पर जाएं।
  • घर बैठे पैसे कमाने का ऑफर या कम निवेश में ज्यादा लाभ का मैसेज आए तो सतर्क हो जाएं।
  • वारंट, गिरफ्तारी, कूरियर में मादक पदार्थ, आरबीआई से अकाउंट वेरिफाई, बेटा या पिता गिरफ्तार हुए हैं... जैसी बातें फोन पर कोई कहे तो उस पर विश्वास न करें।
  • डेबिट-क्रेडिट कार्ड का पिन और नेट बैंकिंग व ई-मेल का पासवर्ड बदलते रहें।
  • अनजान नंबर से आए फोन, लिंक वाले मैसेज और वीडियो कॉल को रिसीव करने से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed