{"_id":"5cae57b1bdec2214530fb21c","slug":"71554929585-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के 90 वार्डों में सीवर सफाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के 90 वार्डों में सीवर सफाई ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शहर के 90 वार्डों में सीवर सफाई का काम बुधवार से ठप कर दिया गया है। जलकल विभाग से पिछले छह महीने का भुगतान नहीं होने के कारण जलकल कांट्रैक्टर एसोसिएशन ने बैठक में यह निर्णय लिया है। ठेकेदारों का कहना है कि छह महीने से जलकल विभाग ने सीवर ठेकेदारों का भुगतान रोक रखा है। जलकल महाप्रबंधक से वार्ता के बाद भी कोई हल नहीं निकला। ठेकेदाराें ने बताया कि उनका लगभग 24 लाख से अधिक का बकाया है।
जलकल कांट्रैक्टर एसोसिएशन के महामंत्री विनय श्रीवास्तव ने बताया कि सीवर लाइन सफाई ठेकेदारों की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। आठ अप्रैल को जीएम जलकल को सीवर सफाई के भुगतान के लिए पत्रक सौंपा गया था। नौ अप्रैल को भी जीएम द्वारा इस मामले में कोई निर्णय नहीं लिया गया। अध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक सीवर सफाई का समस्त भुगतान नहीं होता है, वह पूरी तरह से सीवर की सफाई का काम ठप रखेंगे। बैठक में प्रमोद श्रीवास्तव, जेपी सिंह, तरून, कमलेश सोनकर, अरूण दूबे, गुलाब, कृष्णा नंद पांडेय तथा कमलेश तिवारी आदि शामिल रहे।