{"_id":"5ad79bde4f1c1b3b0b8b5560","slug":"71524079582-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवल में तीन बीघे गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवल में तीन बीघे गेहूं की फसल राख
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। गर्मी में गेहूं की खड़ी फसल और खेत-खलिहान में पड़े बोझों के जलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को कांवल गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य सुरेश मिश्रा समेत तीन किसानों के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अबूझ हाल में आग लग गई। इससे तीन बीघे गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों के साथ प्रयास कर आग बुझाई। खेत के ऊपर से गुजरे एचटी लाइन तार में स्पार्किंग के चलते आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
गर्मी बढ़ते ही किसानों की गाढ़ी कमाई अगलगी की भेंट चढ़ने लगी है। ज्ञानपुर क्षेत्र के कांवल गांव में बृहस्पतिवार को सिवान में आग लग गई। इसमें जिला पंचायत सदस्य सुरेश मिश्र की दो बीघे गेहूं की खड़ी फसल जल गई। आग बढ़ी तो आसपास के दो किसानों चिंतामणि मिश्र और राम सागर मिश्र की एक बीघे गेहूं की फसल को भी चपेट में ले लिया। जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने दौड़कर आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। थोड़ी ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने भी प्रयास कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग ने तीनों किसानों की तीन बीघे फसल जला कर नष्ट कर दिया। आग कैसे लगी यह कोई नहीं जानता, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि खेत के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार में स्पार्किंग के चलते निकली चिंगारी से फसल में आग लगी होगी।