{"_id":"5a4a94074f1c1b4c528bccf2","slug":"71514836999-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम और सीडीओ ने किया श्रमदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम और सीडीओ ने किया श्रमदान
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)। मोरवा जल संचय अभियान में सभी लोगों की भागीदारी होनी चाहिए। जल ही जीवन है, इसलिए पानी का दुरुपयोग न करें। ये बातें जिलाधिकारी विशाख जी ने सोमवार को कुसौली गांव में स्थित मोरवा नदी के किनारे श्रमदान कार्यक्रम में कही।
डीएम ने कहा कि विकास खंड ज्ञानपुर के कारीगांव, बैरीपरवां, रघुरामपुर, कुशौली, जीयनपुर इन पांच ग्राम पंचायतों से मोरवा नदी में पानी का बहाव है। कहा कि पानी को कभी बनाया नहीं जा सकता। इसलिए इसका संचयन जरूरी है। कहा कि मोरवा जल संचय अभियान में ग्रामीणों को अहम भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर लोगों के प्रयास से ही अभियान सफल होगा। इस दौरान डीएम के साथ मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने फावड़ा चलाकर खुदाई की और लोगों संदेश एकजुट होकर जल संचय अभियान को सफल बनाने की अपील की। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, डीसीमनरेगा अजित कुमार सिंह, एसडीएम, ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक, मनरेगा मजदूर और ग्रामीण मौजूद थे।