फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   7000 laddus will be offered in 11 Hanuman temples

Varanasi News: 11 हनुमान मंदिरों में लगेगा 7000 लड्डुओं का भोग

Tue, 16 Jan 2024 04:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
7000 laddus will be offered in 11 Hanuman temples
अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर 22 जनवरी को लक्सा स्थित स्वर्ण श्याम मंदिर में दिवाली महोत्सव मनाया जाएगा। स्वर्ण श्याम मंदिर सहित 11 हनुमान मंदिरों में 7000 लड्डुओं का भोग लगेगा। मंडल के अध्यक्ष दीपक बजाज ने बताया कि प्रभु श्रीराम हमारे जीवन को मर्यादा पुरुषोत्तम मानव रूप में दिशा देने वाले साक्षात ईश्वरीय तत्व हैं, जो अनादि काल से ही संपूर्ण विश्व को आदर्श मानव मूल्यों की प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अयोध्या में 500 वर्षों की साधना और प्रतीक्षा के बाद यह अलौकिक क्षण आया है। इस खास अवसर पर श्याम मंदिर में मोहक शृंगार होगा। आकर्षक सजावट की जाएगी। भजन कीर्तन और आतिशबाजी होगी। भक्तों में सवामणि का प्रसाद बांटा जाएगा। वहीं, हनुमान मंदिरों में लड्डू का भोग लगाकर बांटा जाएगा। मारवाड़ी भवन में हुई बैठक में संयोजक अमन लोहिया, उमेश जोगाई, अजय खेमका, सुरेश तुलस्यान, दीपक तोदी, प्रमोद सर्राफ, शिव लोहिया, मनमोहन अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed