{"_id":"69d807997ffcdb42950fdea1","slug":"624-gram-panchayats-earned-rs-4-lakh-by-selling-waste-varanasi-news-c-192-1-svns1034-151641-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: कचरा बेचकर 624 ग्राम पंचायतों ने की चार लाख रुपये की कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: कचरा बेचकर 624 ग्राम पंचायतों ने की चार लाख रुपये की कमाई
विज्ञापन
जिले में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की टीम ने ब्लॉक और जनपद स्तर पर मॉनीटरिंग कर ग्राम पंचायतों को आमदनी की राह दिखाई है। जिले में 624 ग्राम पंचायतों ने कचरा बेचकर जनवरी से अब तक 4. 44 हजार रुपये की कमाई की है। धनराशि संबंधित ग्राम पंचायत की ओएसआर (ओन सोर्स रेवेन्यू) खाते में जमा करा दी गई है। इन ग्राम पंचायतों से प्रेरणा लेकर दूसरी ग्राम पंचायतों ने भी काम करना शुरू कर दिया है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के दूसरे फेज में कूड़ा निस्तारण पर जोर दिया जा रहा है। जनपद में कुल 809 में से 678 पंचायतों में कचरा प्रबंधन के लिए आरआरसी (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) बनकर तैयार हैं। 624 पंचायतों में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार की पहल पर स्वच्छता से समृद्धि अभियान शुरू किया गया है। कूड़ा कलेक्शन से आमदनी के साथ गांव में स्वच्छता भी बढ़ी है। सभी ब्लॉकों में प्लास्टिक के डब्बे और मोटे प्लास्टिक की बिक्री करके स्वच्छ भारत मिशन को आय प्राप्त हुई है। साथ ही सभी आरआरसी सेंटर पर इकट्ठे कचरे की छंटनी करके उसे बेचने से आय प्राप्त हुई है। कचरा छंटनी के बाद निकले लोहा, मेटल, कांच, प्लास्टिक और कंपोस्ट खाद बेचकर मिली धनराशि पंचायत ओएसआर बैंक खाते में जमा कर दी गई है। इस पैसे से मजदूर, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मानदेय दिया जाएगा। शेष धनराशि से गांव विकास के कार्य होंगे।
इनसेट ओएसआर जनरेट करने में गोल्हनपुर ग्राम पंचायत सबसे आगे
मिर्जापुर। जिले के सभी 809 ग्राम पंचायतों में कचरा एकत्रित कर ओएसआर विकसित करने का कार्य किया जा रहा है। इसमें राजगढ़ ब्लाॅक क्षेत्र के गोल्हनपुर ग्राम पंचायत अकेले 103521 रुपये की कमाई की है। हलिया ब्लाॅक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी कौशलेंद्र कुमार राय की देखरेख में देवघटा पांडेय में 30239 रुपये, खरिहट खुर्द में 11218 रुपये व मटिहरा में 10300 रुपये का ओएसआर जनरेट किया है। लालगंज में सचिव जितेंद्र कुमार की तरफ से 19980 रुपये, राजगढ़ ब्लाक के राहुल दत्त की तरफ से 73760 रुपये तथा गोल्हनपुर सचिव सौरभ पांडेय की तरफ से सबसे अधिक 103521 रुपये की कमाई कर ओएसआर विकसित किया है। इसी तरह ओएसआर जमा करने वाले ब्लाॅकों पर नजर कोन ब्लाॅक में 3741, नगर सिटी में 10047, जमालपुर में 13478, पटेहरा 15424, सीखड़ 16663, नरायनपुर 16780, पहाड़ी, 17372, लालगंज, 25680, छानबे, 39076, हलिया, 71474 रुपये ओएसआर खाते में जमा किए गए हैं।
वर्जन
-- -- -
कूड़ा-कचरा ग्राम पंचायत की आय का जरिया भी बना हुआ है। चयनित ग्राम पंचायतों में रोजाना आरआरसी सेंटर पर कूड़े की छंटनी कर प्लास्टिक, लोहा, कांच आदि अलग-अलग किया जा रहा है। उसकी बिक्री की जा रही है। उससे अर्जित आय संबंधित ग्राम पंचायत के ओएसआर खाते में जमा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
- संतोष कुमार, डीपीआरओ।