{"_id":"68e9635d634438a474084273","slug":"62-tourists-arrived-in-varanasi-by-the-maharaja-express-drums-were-played-on-the-platform-varanasi-news-c-20-vns1056-1152110-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: महाराजा एक्सप्रेस से बनारस पहुंचे 62 पर्यटक, प्लेटफाॅर्म पर बजे ढोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: महाराजा एक्सप्रेस से बनारस पहुंचे 62 पर्यटक, प्लेटफाॅर्म पर बजे ढोल
विज्ञापन
वाराणसी। यूरोप, यूक्रेन, इटली, यूएस सहित कई देशों के 62 पर्यटकों को लेकर विश्व प्रसिद्ध लग्जरी गाड़ी महाराजा एक्सप्रेस शुक्रवार की दोपहर में बनारस रेलवे स्टेशन पहुंची। जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंची और पर्यटक बाहर आए, उनका ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद पर्यटक गंगा घाट, काशी विश्वनाथ दर्शन करने पहुंचे। रात में फिर ट्रेन से अगले पड़ाव के लिए रवाना हुए।
भारत की संस्कृति से विदेशी पर्यटकों को रूबरू करवाने के उद्देश्य से आईआरसीटीसी की ओर से महाराजा एक्सप्रेस का सफर करवाया जाता है। शुक्रवार को बनारस रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आने की तैयारी सुबह से चल रही थी। यहां प्लेटफार्म को रंग बिरंगे फूलों से सजाया भी गया था। यह ट्रेन करीब दोपहर 1 बजे पर्यटकों को लेकर आई। ट्रेन में अंदर का नजारा एकदम शाही अंदाज का दिखता है। इसमें रेस्टोरेंट भी है, जिसमें पर्यटकों को मनपसंद खाना परोसा जाता है। पर्यटक नीचे उतरे तो सबसे पहले उन पर पुष्प वर्षा की गई। बनारस रेलवे स्टेशन के निदेशक लवलेश राय ने बताया कि विदेशी पर्यटक यहां आने के बाद शहर में महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण करने के बाद महाराजा एक्सप्रेस से वापस नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
सारनाथ और गंगा आरती देख अभिभूत हुए पर्यटक
महाराजा एक्सप्रेस से काशी आए विदेशी पर्यटकों ने सारनाथ का दौरा कर यहां बौद्ध धर्म से जुड़े अमूल्य धरोहरों को देखा। इसके बाद गंगा घाट पर पहुंचकर आरती भी देखी। घाट पर उनके विशेष व्यवस्था भी की गई थी। महाराजा एक्सप्रेस के गाइड अभिषेक ने बताया कि कोरोना काल के बाद पूरी क्षमता के साथ पहली बार महाराजा एक्सप्रेस बनारस आई है। पिछले साल अक्तूबर के पहले सप्ताह में जब ट्रेन आई थी, तो केवल 20 लोग ही थे, इस बार 62 लोग काशी आए।