फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बुजुर्ग मरीजों के देखभाल की बारीकियां जानेंगी स्टाफ नर्स

बुजुर्ग मरीजों के देखभाल की बारीकियां जानेंगी स्टाफ नर्स

Tue, 05 Mar 2019 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग मरीजों के देखभाल की बारीकियां जानेंगी स्टाफ नर्स
वाराणसी। अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले बुजुर्ग मरीजों का देखभाल, इलाज कैसे किया जाए, अब इसके लिए स्टाफ नर्सों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर शुरू इस कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ की 36 स्टाफ नर्सों को इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस (आईएमएस) में पांच और छह मार्च को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुजुर्ग मरीजों की सेहत पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए देश भर में अलग-अलग जगहों पर रीजनल जीरियाट्रिक सेंटर की स्थापना के साथ ही पहली बार अस्पतालों में तैनात स्टाफ नर्सों को ये प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके तहत बीएचयू में छत्तीसगढ़ की स्टाफ नर्सों को प्रशिक्षण दिलाने का निर्णय स्वास्थ्य मंत्रालय ने लिया है। पांच-छह मार्च को होने वाले प्रशिक्षण के लिए चार मार्च की देर शाम तक प्रतिभागी विश्वविद्यालय पहुंच गए हैं। बीएचयू सेंटर के नोडल प्रभारी और जीरियाट्रिक विभाग के अध्यक्ष डॉ. अनूप सिंह ने बताया कि पहले दिन आईएमएस के आईडीएसपी हॉल में ट्रेनिंग होगी, उसके बाद छह मार्च को अस्पताल के जीरियाट्रिक वार्ड में प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed