{"_id":"5c3265dfbdec2256d22f8613","slug":"61546806751-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता तक सकारात्मक ढंग से पहुंचाएं योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता तक सकारात्मक ढंग से पहुंचाएं योजनाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भाजपा काशी क्षेत्र के अधीन आने वाले 15 जिलों के मीडिया से जुड़े और क्षेत्र के सात मोर्चा प्रभारियों की कार्यशाला रविवार को गुलाब बाग स्थित कार्यालय में हुई। बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि मीडिया विभाग का मुख्य कार्य सरकार और संगठन की योजनाओं और सोच को जनता तक सकारात्मक रूप में पहुंचाना है। मीडिया प्रभारी प्रचारक के रूप में काम करता है।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने कहा कि पार्टी ने 2019 के लोकसभा के चुनावो को ध्यान में रखते हुए बहुत से कार्यक्रम बनाए हैं। इसके लिए आप सब अभी से तैयार रहें। मीडिया प्रभारी नकारात्मक बात से बचें और अपनी सरकार की उपलब्धियों को मजबूती से रखें। पिछली सरकार एवं अपनी सरकारों की उपलब्धियों का तुलनात्मक अध्ययन कर जनता तक पहुंचाएं।
प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय ने कहा कि सपा सरकार द्वारा रोकी गई केंद्र की योजनाओं को पूर्ण करने का कार्य योगी सरकार कर रही है। प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि मीडिया का कार्य करने वाले हमारे कार्यकर्ताओं को समय का विशेष ध्यान रखना चाहिए। प्रदेश प्रवक्ता व आईटी सेल के संयोजक संजय राय ने कहा कि हर माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएं। प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख तरुण कांत, प्रदेश मीडिया सह संपर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव और प्रदेश मीडिया सह संपर्क प्रमुख सुधाकर कुशवाहा ने भी सकारात्मक सोच पर जोर दिया।
विज्ञापन
कार्यशाला की अध्यक्षता क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने की। संचालन पीयूष वर्धन सिंह और धन्यवाद ज्ञापन रविशंकर सिंह ने किया। इस मौके पर ज्ञानेश जोशी, श्रीनिकेतन मिश्र, संतोष सोलापुरकर, अशोक पांडेय, नरेश कुंद्रा, ज्योत्सना वाजपेयी, प्रकाश तिवारी, हुमा बानो, अनिता शाही, प्रशांत दुबे, किशोर सेठ आदि शामिल रहे।
कार्यक्रम में काशी महानगर और जिला, इलाहाबाद महानगर, यमुना पार, गंगापार, कौशाम्बी, सुल्तानपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, गाजीपुर, चंदौली, भदोही, अमेठी, जौनपुर, प्रतापगढ़ के मीडिया प्रभारी शामिल रहे।