फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बिजली कटौती ने किया बेहाल

बिजली कटौती ने किया बेहाल

Tue, 19 Jun 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
बिजली कटौती ने किया बेहाल
ज्ञानपुर। भीषण गर्मी में बिजली की अघोषित कटौती लोगों को बेहाल कर रही है। न तो रोस्टर का पालन हो रहा है न शासन के निर्देश की कोई फिक्र है। सोमवार को जिला मुख्यालय ज्ञानपुर में आठ घंटे तक बिजली गुल रही। इससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उमस और गर्मी के बीच लोग पूरे दिन पसीने से तर-ब-तर रहे।
विज्ञापन

भदोही जिले में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। कभी फॉल्ट मरम्मत के नाम पर घंटों कटौती की जाती है तो कभी मेन लाइन से ब्रेकडाउन का बहाना लोगों को सुना दिया जाता है। सोमवार को ज्ञानपुर में सुबह छह बजे से साढ़े सात बजे तक बिजली गुल रही। इसके बाद बाद 10 बजे फिर कटौती हो गई तो 11 बजे आपूर्ति शुरू हुई। इसके बाद 12 बजे से तीन बजे तक बिजली की आवाजाही लगी रही। अपराह्न तीन बजे के करीब फिर कटौती हो गई तो शाम छह बजे तक बिजली का कुछ पता नहीं था। इससे पूर्व रविवार की रात में भी बिजली की कटौती हुई। रात से लेकर सोमवार देर शाम तक बिजली की अघोषित कटौती से भीषण गर्मी और उमस में सामान्य जनजीवन उबल गया। पूरी रात पसीने से भीगे रहे। साथ ही बिजली से होने वाले तमाम जरूरी कार्य बाधित रहे। जर्जर तार और पोल के सहारे दौड़ाई गई बिजली कई स्थानों पर तारों के मकड़जाल के कारण खतरे का सबब बनी है। साथ ही कई स्थानों पर कटियामारी के चलते ट्रांसफार्मरों पर ओवरलोड की समस्या बढ़ गई है। विभाग बिजली चोरी रोक पाने में पूरी तरह कामयाब नहीं हो पा रहा। आए दिन अघोषित कटौती के बाबत विभागीय अधिकारियों का कहना है कि गर्मी में डिमांड बढ़ने के कारण ऐसी स्थिति आई है। एक्सईएन अमर सिंह ने कहा कि मेन लाइन से मिलने वाली बिजली को पूरी तरह सप्लाई किया जाता है। स्थानीय स्तर पर बिजली आपूर्ति में कोई दिक्कत नहीं है। कोई फॉल्ट आने या शटडाउन की स्थिति में ही बिजली आपूर्ति बाधित की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed