{"_id":"5a1f1c184f1c1bc1678bea20","slug":"61511988248-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा को जीत का भरोसा, प्रदेश नेतृत्व को भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा को जीत का भरोसा, प्रदेश नेतृत्व को भेजी रिपोर्ट
Updated Thu, 30 Nov 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। नगर निकाय चुनाव के परिणाम चाहे जो हों लेकिन सपा चुनाव में जीत का भरोसा है। मेयर की सीट जीतने के साथ ही करीब 50 पार्षद के भी चुनाव जीतने की उम्मीद जताते हुए पार्टी ने इसकी रिपोर्ट प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व को भेज दी है। पार्टी का यह भी दावा है कि निर्दल चुनाव जीतने वाले में ज्यादातर पार्षद सपा के समर्थन में होंगे।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने प्रदेश सचिव संजय गुप्ता की पत्नी साधना गुप्ता को टिकट दिया था। सपा ने मेयर का टिकट भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी घोषणा करने के बाद तय किया था। प्रचार के लिए सबसे कम समय सपा को मिला था। प्रदेश नेतृत्व को भेजी गई रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी ने दावा किया है कि मुस्लिम इलाकों में मतदान का प्रतिशत बेहतर रहा है जो उसके लिए ठीक है। मुस्लिम वोटरों ने सपा के पक्ष में मतदान किया है। इसमें पार्टी के मुस्लिम नेताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।