फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   58 detainees of district jail corona infected, seven hospitalized

वाराणसी : जिला जेल के 58 बंदी कोरोना संक्रमित, सात अस्पताल में भर्ती, गेट पर की गई एंटीजेन टेस्ट की व्यवस्था, बैरक को बनाया गया आइसोलेशन वार्ड

Sun, 18 Apr 2021 07:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 18 Apr 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
58 detainees of district jail corona infected, seven hospitalized
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

निर्धारित क्षमता से तीन गुना ज्यादा बंदियों वाले वाराणसी जिला कारागार में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। रविवार तक 58 बंदी कोरोना संक्रमित मिले, इनमें से सात दीनदयाल अस्पताल में भर्ती हैं। कोरोना संक्रमित बंदियों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी होते देख जिला कारागार की बैरक नंबर छह-बी को आइसोलेशन वार्ड बना दिया गया है।

विज्ञापन

747 बंदियों की क्षमता वाले जिला कारागार में रविवार को 2278 बंदी निरुद्ध थे। इनमें से 58 बंदी कोरोना संक्रमित थे। 51 बंदी जिला जेल के आइसोलेशन वार्ड में ही हैं, जबकि सात को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला जेल के जेलर पवन कुमार त्रिवेदी ने बताया कि बंदियों के लगातार कोरोना संक्रमित होने पर उनके लिए बैरक नंबर छह-बी को आइसोलेशन वार्ड बना दिया गया है।

विज्ञापन

58 detainees of district jail corona infected, seven hospitalized
जेल की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

इस बैरक में 100 से ज्यादा बंदी आसानी से रखे जा सकते हैं। थानों की पुलिस द्वारा जो भी मुजरिम रोजाना लाए जाते हैं उनके लिए कारागार के गेट पर ही एंटीजेन जांच की व्यवस्था की गई है। निगेटिव रिपोर्ट आने पर ही मुजरिम जेल में दाखिल किए जाते हैं, पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर उन्हें तत्काल दीनदयाल अस्पताल भेज दिया जाता है।
कारागार में कोविड-19 की गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। रोजाना सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है और बंदियों को मास्क लगाने के लिए चेताया जाता है। जिलाधिकारी के आदेश के आधार पर जल्द ही पिछले वर्ष की भांति अस्थायी जेल की व्यवस्था भी की जाएगी।

58 detainees of district jail corona infected, seven hospitalized
कोरोना टेस्ट - फोटो : social media

सेंट्रल जेल के 23 कैदी कोरोना पॉजिटिव, सबकी हालत ठीक
सेंट्रल जेल के 23 कैदी कोरोना पॉजिटिव हैं और सभी की हालत ठीक है। यह जानकारी रविवार को सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक एके सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि हमारे पास डॉक्टरों से लेकर पैरामेडिकल स्टाफ और जांच की सुविधा के साथ ही ऑक्सीजन सिलिंडर आदि की पर्याप्त व्यवस्था है। कारागार की चार नंबर सर्किल में कैदियों को आइसोलेट करने की अलग से व्यवस्था बनाई गई है। 1700 से ज्यादा कैदियों वाले केंद्रीय कारागार में 981 कैदियों को कोरोना की वैक्सीन भी लग चुकी है। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सैनिटाइजेशन जैसे सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं। फिलहाल किसी भी तरह से कैदियों के लिए समस्या की कोई बात नहीं है। यदि किसी कैदी की हालत गंभीर होगी तभी उसे बाहर के अस्पताल में भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed