{"_id":"5eac2c328ebc3e9092148ef7","slug":"52-samples-of-azamgarh-returned-after-getting-corona-positive-examining-student-in-varanasi-lab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू लैब में जांच करने वाली छात्रा के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद लौटाए गए आजमगढ़ के 52 सैंपल, अब गोरखपुर में होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू लैब में जांच करने वाली छात्रा के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद लौटाए गए आजमगढ़ के 52 सैंपल, अब गोरखपुर में होगी जांच
Fri, 01 May 2020 07:33 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 01 May 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण की जांच के लिए आजमगढ़ के 52 संदिग्धों के सैंपल वाराणसी के बीएचयू स्थित लैब से लौटा दिए गये हैं। बताया गया कि बीएचयू स्थित लैब में महिलाकर्मी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के कारण जांच बंद कर दी गई है। अब इन सैंपलों को गोरखपुर स्थित लैब में भेजा जाएगा। आजमगढ़ जनपद में कोरोना संदिग्धों के सैंपलों की जांच पहले लखनऊ में होती थी।
बाद में वाराणसी में जांच शुरू होने पर जिले के सैंपल वाराणसी भेजे जाने लगे। बृहस्पतिवार को 52 नए संदिग्ध मरीजों के सैंपल बीएचयू स्थित लैब भेजे गए थे। इसमें मुबारकपुर के भी कई सैंपल हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग को जानकारी मिली की वाराणसी लैब से सभी सैंपल वापस कर दिए गए।
विज्ञापन
बाद में वाराणसी में जांच शुरू होने पर जिले के सैंपल वाराणसी भेजे जाने लगे। बृहस्पतिवार को 52 नए संदिग्ध मरीजों के सैंपल बीएचयू स्थित लैब भेजे गए थे। इसमें मुबारकपुर के भी कई सैंपल हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग को जानकारी मिली की वाराणसी लैब से सभी सैंपल वापस कर दिए गए।
विज्ञापन
सैंपल खराब होने की आशंका
स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोगों की माने तो कोरोना संदिग्धों के लिए स्वैब के सैंपल लगभग 48 घंटे में खराब होने लगते हैं। चूंकि ये 52 सैंपल बृहस्पतिवार सुबह से ही लिए जा रहे थे। शुक्रवार शाम चार बजे तक ये सैंपल आजमगढ़ नहीं आए थे। लौट के आने पर इन्हें गोरखपुर भेजा जाएगा। इसमें भी समय लगेगा। इसके बाद वहां पता नहीं कब जांच होगी। इससे सैंपलों के खराब होने की आशंका बढ़ गई है।
ऐसे में 52 लोगों के फिर से सैंपल लेने पड़ेंगे। यदि इसमें कोई पॉजिटिव होगा तो दिक्कत बढ़ जाएगी। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि वाराणसी लैब में एक महिला कर्मी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जांच बंद की गई है। इसलिए बृहस्पतिवार के 52 सैंपल लौटा दिए गए हैं। अब आजमगढ़ मंडल के तीनों जिलों के सैंपलों की जांच गोरखपुर कराई जाएगी। वाराणसी से लौटने वाले 52 सैंपल और शुक्रवार को लिए गए 35 सैंपलों को गोरखपुर भेजा जाएगा।