{"_id":"5c8abc42bdec2214107d0281","slug":"51552596034-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालयों से मांगी सीसीटीवी फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालयों से मांगी सीसीटीवी फुटेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों को निर्देश दिया है कि वे साठ दिन की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखें। अब तक की परीक्षा की सीसीटीवी फुटेज अविलंब विश्वविद्यालय को उपलब्ध करा दें। सभी परीक्षा केंद्रों को विश्वविद्यालय का यह निर्देश मिल गया है। परीक्षा केंद्रों से कहा गया कि परीक्षा की अवधि में सीसीटीवी कैमरा सक्त्रिस्य रहना चाहिए, यह सुनिश्चित करना केंद्राध्यक्ष की जिम्मेदारी है। सभी परीक्षा कक्षों में मानक के अनुसार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाए। कुलसचिव डॉ. साहब लाल मौर्य की ओर से भेजे गए निर्देश में कहा गया है कि अगर सचल दस्ते के निरीक्षण में शिक्षक अनुपस्थित मिले तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह माना जा रहा है कि सचल दस्ते की रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों को निर्देश जारी किया गया है। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 25 फरवरी से चल रही है। वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही और बलिया के 204 महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर करीब ढाई लाख परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं।