फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   रिंग रोड के प्रभावित किसानों ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

रिंग रोड के प्रभावित किसानों ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

Tue, 24 Jul 2018 02:48 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
रिंग रोड के प्रभावित किसानों ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
वाराणसी। रिंग रोड फेज-2 मेंहदीगंज से बभनपुरा तक प्रभावित किसानों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने मांग रखी कि किसानों को चार गुना मुआवजा और पुनर्वास का लाभ दिया जाय। उन्होंने किसानों को राहत पैकेज की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि कानून का पालन किए बिना प्रभावित किसान की भूमि पर जिला प्रशासन को कब्जा नहीं देेंगे। इस दौरान नौ सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा गया।
विज्ञापन

किासन न्याय मोर्चा के अध्यक्ष राम सागर पटेल के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर पहुंचे किसानों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि नौ जुलाई 2018 को एनएचआईए के प्रबंधक के साथ वार्ता में कई मुद्दों पर सहमति बनी थी। मगर, ना ही लिखित आश्वासन दिया गया और ना ही उन्हें पूरा किया गया। किसानों की जमीन पर कब्जा करने के लिए बल प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि डीएम धारा 31 के तहत पुनर्वास, पुनर्विस्थापन से अधिग्रहण से प्रभावित कुटुंबकों को जनपद में हो रहे अधिग्रहण से परिवारों को राहत पैकेज दिया जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed