{"_id":"5b281dcf4f1c1bda6e8b8c33","slug":"51529355727-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग की शादी रुकवाने पहुंची बाल संरक्षण की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग की शादी रुकवाने पहुंची बाल संरक्षण की टीम
Updated Tue, 19 Jun 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दानगंज। चोलापुर थाना अंतर्गत परानापट्टी गांव में सोमवार की देर रात नाबालिग की शादी रुकवाने के लिए बाल संरक्षण की टीम उसके घर पहुंच गई। जहां परिजनों ने लड़की को बालिग बताया तो वहीं टीम ने सर्टिफिकेट का हवाला देते हुए उसे नाबालिग करार दिया। अंत में पिता ने लड़की के मेडिकल के लिए लिखित पत्र दिया। इसके बाद मंगलवार को मेडिकल कराने पर सहमति बनी और तय किया गया अगर वह नाबालिग हुई तो उसकी शादी नहीं कराई जाएगी, तब टीम लौटी।
मंगलवार को गांव के एक परिवार में लड़की की शादी होनी है। बाल संरक्षण विभाग को सूचना मिली कि गांव में एक नाबालिग की शादी कराई जा रही है। बाल संरक्षण अधिकारी निरुपमा सिंह, पुलिस व आशा ज्योति केंद्र के सदस्याें के साथ पहुंच गई। मौके पर गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए। टीम ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय से मिले सर्टिफिकेट के आधार पर लड़की की उम्र केवल 16 साल हो रही है। वहीं पिता ने बताया कि उनकी बेटी बालिग है। मंगलवार को मेडिकल कराने की बात हुई। पिता ने लिख कर दिया है कि अगर मेडिकल में बेटी बालिग नहीं निकली तो वह शादी रोक देंगे। लड़की की शादी मंगलवार को होने वाले मेडिकल पर निर्भर करेगी।