{"_id":"5af351e74f1c1b05418b907e","slug":"51525895655-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी न टॉयलेट, हलाकान होेते हैं यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी न टॉयलेट, हलाकान होेते हैं यात्री
Updated Thu, 10 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धीना। स्थानीय रेलवे पर यात्री सुविधाओं का अभाव है। यहां रोजाना एक दर्जन ट्रेनों का ठहराव होता है, जिनसे सैकड़ों यात्रियों का आना-जाना होता है लेकिन स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज, शौचालय, वेटिंग हाल और पेयजल तक की सुविधा यात्रियों को मयस्सर नहीं है। हालात यह है कि यहां तैनात रेलकर्मी भी खुले में शौच जाते हैं।
केद्र सरकार पूरे देश में स्वच्छता अभियान के तहत हर घर में शौचालय का निर्माण करा रही है। जबकि उसके सबसे बड़े विभाग रेलवे के धीना स्टेशन पर एक भी शौचालय नहीं है। वहां तैनात रेलकर्मियों को भी टायलेट न होने से खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। रेलवे की ओर से आठ माह पूर्व स्टेशन पर पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बुथ का निर्माण कराया गया था। लेकिन कनेक्शन नहीं जुड़ने के कारण पेयजल बूथ शोपीस बनकर रह गया है। जबकि बुथ पर लगा टाइल्स भी उखड़ गया है और टिकट हाल में लगा पंखा कई महीनों से खराब है। स्टेशन मास्टर परमानंद रजक ने बताया कि कर्मचारियों के लिए बने आवास पांच वर्ष पूर्व ही खराब घोषित हो चुके है। जिससे कर्मचारी स्वीच रुम और प्लेटफार्म और किराए के आवास में रात गुजारते हैं। बताया कि पिछले वर्ष सितंबर माह में निरीक्षण के दौरान दानापुर डीआरएम ने कर्मचारियों की मांग पर शौचालय और आवास बनाने का आश्वासन दिया था, किन्तुु छह माह गुजरने की बात भी कोई निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। क्षेत्र के कामेश्वर राय, अरविंद राय, विजय बहादुर यादव, श्रीप्रकाश राय, डा. मनोज सिंह ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को उपलबध कराने की मांग की है।