{"_id":"5a8f2b3c4f1c1ba3378b57f7","slug":"51519332156-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी
Updated Fri, 23 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी
शिवपुर। शुद्धीपुर की खुशबू (16) ने गुरुवार को साड़ी के फंदे के सहारे टिन शेड के बांस से लटक कर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इलाकाई लोगों के अनुसार परिवार की आर्थिक तंगी से आजिज आकर खुशबू ने फांसी लगाकर जान दी है। किशोरी कक्षा आठ की छात्रा बताई गई है।
शिवपुर थाना अंतर्गत शुद्धीपुर में सोनी अपने तीन बच्चों के साथ रहती है। सोनी के पति राजकुमार की मौत हो चुकी है और वह चौका-बर्तन का काम कर परिवार का पालन-पोषण करती है। बताया जाता है कि गुरुवार की शाम सोनी काम पर गई थी और खुशबू घर पर अकेली थी। पड़ोसी किसी काम से सोनी के घर गए तो खुशबू को फंदे से लटके देख शोर मचाया। परिवारीजनों ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। खुशबू सबसे बड़ी बहन थी और उससे छोटी बहन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है। इस वजह से उसका उपचार होता है। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण ही सबसे छोटा भाई ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता है।