{"_id":"5a8f2b374f1c1b2d068b829f","slug":"51519332151-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीरेका कर्मचारी नेता की हत्या में इनामी डब्लू हत्थे चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीरेका कर्मचारी नेता की हत्या में इनामी डब्लू हत्थे चढ़ा
Updated Fri, 23 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। डीरेका कर्मचारी नेता ताराधीश कुमार मुकेश की हत्या के मामले में वांछित 25 हजार के इनामी बदमाश पंकज सिंह उर्फ डब्लू राय औरैया से पुलिस के हत्थे चढ़ गया। फिलहाल मुकेश की हत्या के संबंध में डब्लू से पुलिस अज्ञात स्थान पर पूछताछ कर रही है। हालांकि इस संबंध में पुलिस महकमे के अधिकारियों ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उधर, इसी मामले में वांछित डब्लू के साढ़ू फरार मटरू राय की तलाश में पुलिस टीमों की छापामारी जारी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि डब्लू के हत्थे चढ़ने के बाद अकेला पड़ा मटरू जल्द ही समर्पण कर सकता है।
23 जनवरी की रात डीरेका परिसर में मुकेश की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने डब्लू राय के करीबी रिक्कू को वारदात में प्रयुक्त पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। इसके बाद बबलू के भाई और डीरेका के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रवि नारायण सिंह उर्फ बबलू राय और आशुतोष सिंह ने न्यायालय में समर्पण कर दिया। मामले के दो अहम आरोपियों डब्लू और मटरू की तलाश जारी थी। दोनों को न्यायालय से फरार घोषित किया जा चुका है और डब्लू के घर कुर्की की नोटिस चस्पा की जा चुकी है। इसी बीच उसके औरैया में छिपे होने की सूचना मिली तो पुलिस टीम ने छापामारी कर उसे धर दबोचा। पुलिस डब्लू से पूछताछ कर मुकेश की हत्या में शामिल रहे बिहार निवासी दो शूटरों और साजिश रचने में शामिल रहे लोगों की जानकारी जुटा रही थी।