{"_id":"59d3f13a4f1c1baa538b5763","slug":"51507062074-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में बढ़ाव से आरती स्थल बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में बढ़ाव से आरती स्थल बदला
Updated Wed, 04 Oct 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। यमुना के डूब क्षेत्र और इलाहाबाद में हुई बारिश के चलते गंगा में बढ़ाव मंगलवार को भी जारी रहा। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को जलस्तर में 0.53 मिलीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पानी बढ़ने के कारण आरती स्थल बदलकर एक सीढ़ी पीछे किया गया है। गंगा में बढ़ाव देखते हुए जिला प्रशासन ने भी जल पुलिस सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार मंगलवार को गंगा का जलस्तर 62.80 मीटर रहा। इलाहाबाद में हुई बारिश के चलते पानी बढ़ा है। हालांकि यह बढ़ाव बहुत तेज नहीं है। पानी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। एहतियातन मल्लाह भी नावों को एक-दूसरे से बांधे हुए हैं। दूरदराज से आने वाले तीर्थयात्रियों को दर्शन पूजन कराने के दौरान एहतियात बरतने की हिदायत जल पुलिस की ओर से दी जा रही है।