{"_id":"597266ce4f1c1b73778b47e6","slug":"51500669646-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करसड़ा में चर्म शोधन प्लांट बनाने की तैयारी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करसड़ा में चर्म शोधन प्लांट बनाने की तैयारी तेज
Updated Sat, 22 Jul 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। हुकुलगंज में वरुणा किनारे स्थित चर्मशोधन कारखाने को करसड़ा शिफ्ट कराया जाएगा। डीएम के निर्देश पर सक्रिय हुए नगर निगम प्रशासन ने इसकी पहल तेज कर दी है। करसड़ा में चर्मशोधन प्लांट लगाने के लिए जल्द ही टेंडर कराया जाएगा। इसके लिए एक एकड़ जमीन चिह्नित कर ली गई है। वरुणा किनारे चर्मशोधन का काम होने से आसपास की आवासीय बस्तियों में लोगों का रहना दुश्वार है। बदबू के चलते सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट में बने अस्थायी हज हाउस में भी लोग परेशान हैं।
पिछले दिनों हज हाउस का जायजा लेने पहुंचे डीएम योगेश्वर राम मिश्र से लोगों ने इसकी शिकायत की थी। डीएम ने नगर निगम प्रशासन को निर्देश दिया था कि करसड़ा में चर्मशोधन प्लांट लगाकर इसे वहां शिफ्ट कराया जाए। दरअसल, वरुणा किनारे मरे पशुओं का चमड़ा उतारने के बाद अवशेष इधर-उधर फेंके जाने से हालत नारकीय हो गई है। नगर निगम कर्मियों ने हालांकि निरीक्षण कर कारखाना संचालक को गंदगी नहीं करने की चेतावनी दी है। साथ ही, वहां कीटनाशकों के छिड़काव की बात कही है। मृत पशु निस्तारण प्लांट के लिए पिछली सपा सरकार में ही पांच करोड़ की धनराशि स्वीकृति हो चुकी है लेकिन उसके बाद जगह का अभाव बताकर मामले को निगम प्रशासन ने ठंडे बस्ते में डाल दिया था।