{"_id":"5876857f4f1c1bab78ba8c7a","slug":"51-th-death-anniversary-ceromany-at-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"51वीं पुण्यतिथि पर शास्त्री के सिद्धांतों पर चलने का लिया गया संकल्प ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
51वीं पुण्यतिथि पर शास्त्री के सिद्धांतों पर चलने का लिया गया संकल्प
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 12 Jan 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
रामनगर आवास सहित कई जगहों पर मनी 51वीं पुण्यतिथि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की 51वीं पुण्यतिथि बुधवार को मनाई गई। रामनगर स्थित पैतृक आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भजन-कीर्तन, दीपदान आदि के माध्यम से उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया।
इस दौरान वक्ताओं ने उनके द्वारा बताए सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। इसके अलावा मैदागिन चौराहे के पास लगी शास्त्री प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
रामनगर शास्त्री आवास पर भारतीय जनजागरण समिति एवं सांस्कृतिक केंद्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधायक ज्योत्सना श्रीवास्तव, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य आदि ने शास्त्री के शैक्षिक जीवन से लेकर राजनीतिक सफर तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
एलबीएस क्लब के लोगों ने भी शास्त्री प्रतिमा पर पुष्पअर्पित कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
नगर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्ययक विभाग की ओर से भी पुण्यतिथि मनाई गई।
उधर हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के पूर्व पुस्तकालय मंत्री सन्नी केशरी के नेतृत्व में मैदागिन पर लगी प्रतिमा पर छात्रों ने पुष्पअर्पित कर उन्हें याद किया।
बड़ा गणेश स्थित पार्क में लाल बहादुर शास्त्री की 51 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इसके बाद सभी लोगों ने कैंडल जलाकर उन्हें याद किया।
इस दौरान मौजूद लोग शास्त्री जी अमर रहे की नारे लगा रहे थे।
तत्पश्चात प्रांगण में आयोजित सभा में उदय कुमार श्रीवास्वत ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी हमेशा किसान, मजदूर और छात्रों के हित की बात करते थे।

जिसके नाम पर हवाईअड्डा, उसी को भूल गए
रामनगर आवास सहित कई जगहों पर मनी 51वीं पुण्यतिथि
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को जहां पूरे देश में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि मनाई जा रही थी और लोग उन्हें नमन कर रहे थे वहीं उनके नाम से बने बाबतपुर हवाई अड्डे पर पुष्पांजलि अर्पित करने की भी जरूरत नहीं समझी गई।
इस लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के अधिकारियों को यह भी याद नहीं था कि 11 जनवरी शास्त्री जी की पुण्यतिथि है।
इस बारे में हवाईअड्डे के कार्यवाहक निदेशक आरके वर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है।
पुण्यतिथि मनाने के लिए मुख्यालय से कोई आदेश भी नहीं आया था। बता दें कि यहां शास्त्रीजी की जयंती पर भी कोई आयोजन नहीं हुआ था।