फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   51 people died of corona in four days

चार दिन में कोरोना से 51 लोगों की मौत

Wed, 05 May 2021 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
51 people died of corona in four days
वाराणसी। जिले में चार दिन में कोरोना से मरने वालों की संख्या 50 पार हो गई है। वहीं, मंगलवार को अलग-अलग जगहों से 1328 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि 8 मरीजों ने दम तोड़ दिया है। मई के शुरू में रोजाना मिलने वाले नए मरीजों की संख्या में थोड़ी गिरावट जरूर आई है, लेकिन मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। अब तक इस महीने 51 लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। मंगलवार को 8,483 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। बीएचयू में 40, 39 जीटीसी, मदर टेरेसा आश्रम में 10-10 लोग संक्रमित मिले हैं। मेंटल हॉस्पिटल में आठ, विनायका में 10, 36वीं वाहिनी पीएसी, पुलिस लाइन, लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर, पांडेपुर, बीएलडब्ल्यू, लहुराबीर सहित अलग-अलग जगहों पर रहने वाले पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

होम आइसोलेशन में 1219 स्वस्थ
जिले में कुल मरीजों की संख्या 70,795 पहुंच गई है। 54,710 डिस्चार्ज हो चुके हैं। 607 लोगों की मौत हुई है। जबकि 15,478 एक्टिव मरीज हैं। मंगलवार को होम आइसोलेशन में 1219 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया है जबकि 117 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

यहां गई लोगों की जान
बीएचयू हॉस्पिटल में भर्ती लंका निवासी 50 वर्षीय पुरुष, बीएलडब्ल्यू में भर्ती ककरमत्ता निवासी 75 वर्षीय महिला के साथ ही बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती अशोकपुरम निवासी 66 वर्षीय पुरुष, महमूरगंज निवासी 60 वर्षीय महिला की मौत हुई है। इसके अलावा ईएसआई हॉस्पिटल में भर्ती पांडेपुर निवासी 54 वर्षीय महिला, सारनाथ निवासी 64 वर्षीय पुरुष के साथ ही पिंडरा फूलपुर निवासी 65 और 63 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मई में मरीजों का आंकड़ा
डेट मरीज मौत
04 मई 1328 08
03 मई 992 17
02 मई 1294 11
01 मई 1765 15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed