फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   500 traders performed Jalabhishek of Baba Vishwanath

Varanasi News: 500 व्यापारियों ने बाबा विश्वनाथ का किया जलाभिषेक

Mon, 24 Aug 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
500 traders performed Jalabhishek of Baba Vishwanath
वरुणा क्षेत्र व्यापार मंडल की ओर से रविवार को बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें करीब 500 व्यापारी और उनके परिजन शामिल हुए। वरुणा पुल स्थित पेट्रोल पंप से शुरू हुई इस यात्रा का नेतृत्व मंडल के महामंत्री सोमनाथ विश्वकर्मा ने किया। कलश यात्रा में महिलाओं ने सिर पर गंगाजल और बेलपत्र से सजे कलश लिए हुए थे। श्रद्धालु हाथों में केसरिया ध्वज लिए चल रहे थे। शोभायात्रा में बाबा विश्वनाथ के दिव्य स्वरूप की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बाबा विश्वनाथ धाम पहुंचकर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से जलाभिषेक किया। सोमनाथ विश्वकर्मा ने कहा कि बाबा विश्वनाथ समस्त सनातन समाज की आस्था के केंद्र हैं। यात्रा में विनय गुप्ता मोनू, प्रतीक शर्मा, राजू शर्मा, अमरनाथ और राधा देवी शामिल थे। मीनू विश्वकर्मा, आशा, शैलेंद्र श्रीवास्तव मुन्ना और वैष्णवी ने भी सक्रिय भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed