{"_id":"65a9a9dc2e6cd0b9e0080b04","slug":"50-power-substations-will-run-automatically-without-operators-varanasi-news-c-20-vns1013-486351-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बिना ऑपरेटर ऑटोमेटिक चलेंगे 50 विद्युत उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बिना ऑपरेटर ऑटोमेटिक चलेंगे 50 विद्युत उपकेंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड जिले के 50 उपकेंद्रों को अपग्रेड करेगा। नेशनल स्मार्ट ग्रिड मिशन (एनएसजीएम) के तहत उपकेंद्रों को जीआईएस आधारित किया जाएगा। इससे उपकेंद्र ऑटोमेटिक संचालित होंगे। उपकेंद्रों को चलाने के लिए किसी ऑपरेटर की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसका प्रस्ताव पूर्वांचल डिस्कॉम ने मुख्यालय को भेजा है।
ऊर्जा मंत्रालय के निर्देश पर एनएसजीएम की टीम ने बीते महीने जिले का दौरा किया और स्मार्ट ग्रिड अपग्रेडेशन को लेकर अधिकारियों संग बैठक भी की थी। टीम ने बताया कि आगरा और हैदराबाद में ऐसे कई मानवरहित सबस्टेशन हैं। वाराणसी में भी व्यवस्था लागू की जाएगी। शहर के 44 और ग्रामीण क्षेत्रों के 6 उपकेंद्रों को शामिल किया गया है। वहां सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डाटा सिस्टम (स्कॉडा) के तहत चार काम होंगे। एचटी लाइन पर आरएमयू (रिंगमैन यूनिट) लगेंगी। यह यूनिट फीडर को आपस में कनेक्ट करती है। डाटा कलेक्ट कर कंट्रोल रूम भेजने के लिए फीडर रिमोट टर्मिनल यूनिट (एफआरटीयू) लगाई जाएगी। इसके अलावा सेक्शनलाइजर भी लगेगा। यह खराबी आने पर सेक्शन को अलग कर देगा। फॉल्ट प्राॅसेस यूनिट (एफपीआई) लाइनों में फॉल्ट ट्रेस कर उसकी सूचना तुरंत भेज देगा। उधर, उपकेंद्रों का डाटा कंट्रोल रूम भेजने के लिए रिमोट टर्मिनल यूनिट (आरटीयू) लगेगी।
नेशनल स्मार्ट ग्रिड मिशन के तहत उपकेंद्रों को अपग्रेड करने की योजना है। टीम ने सर्वे भी किया है। पूर्वांचल डिस्कॉम ने प्रस्ताव शासन को भेजा है। मंजूरी मिलते ही काम कराया जाएगा। - चंद्रजीत, मुख्य अभियंता योजना