{"_id":"607ee8f65b220241142bdf01","slug":"50-bed-kovid-ward-started-in-bhu-trauma-center-corona-s-serious-patients-will-get-relief-in-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू ट्रामा सेंटर में 50 बेड का कोविड वार्ड शुरू, कोरोना के गंभीर मरीजों को इलाज में मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू ट्रामा सेंटर में 50 बेड का कोविड वार्ड शुरू, कोरोना के गंभीर मरीजों को इलाज में मिलेगी राहत
Tue, 20 Apr 2021 08:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 20 Apr 2021 08:15 PM IST
सार
46 अन्य बेड पर भी जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
विज्ञापन
बीएचयू परिसर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू के ट्रामा सेंटर में मंगलवार से 50 बेड का कोविड वार्ड शुरू होने से मरीजों को राहत मिली है। ट्रामा सेंटर में मंगलवार से मरीजों को भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई। वहीं बीएचयू एम्फीथिएटर मैदान में 1000 बेड के अस्थायी अस्पताल बनाने की दिशा में भी प्रकिया तेज हो गई है। इसके बन जाने से मरीजों को आसानी से बेड मिल जाएंगे।
विज्ञापन
इस समय स्वास्थ्य विभाग के सामने सबसे बड़ी समस्या ऑक्सीजन और वेंटीलेटर को लेकर है। बेड अगर उपलब्ध भी हो रहे हैं तो ऑक्सीजन उपलब्ध कराना चुनौती बनता जा रहा है। इस बारे में पूछे जाने पर बीएचयू ट्रामा सेंटर के इंचार्ज प्रो. संजीव गुप्ता ने बताया कि 50 बेड पर मरीजों की भर्ती की सुविधा शुरू की गई है। यहां मरीज कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर और सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के माध्यम से ही आएंगे। आने वाले दिनों में 46 और बेड पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी।
विज्ञापन
उधर स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को दिन में नए कोविड हास्पिटल बनाए जाने को लेकर माथापच्ची भी चलती रही, जिससे कि मरीजों को थोड़ी राहत मिल सके। उधर डीआरडीओ की मदद से बीएचयू के खेल मैदान में अस्थायी अस्पताल बनाने के लिए कागजी कार्रवाई सहित अन्य औपचारिकताएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन