फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   46 applications, only five resolved

Varanasi News: 46 आवेदन, मात्र पांच का हुआ समाधान

Sun, 21 Jan 2024 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
46 applications, only five resolved
सकलडीहा। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे और एसपी डॉ अनिल कुमार ने तहसील के सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर जनसुनवाई की। इनके समक्ष कुल 46 आवेदन आए इनमें से मात्र पांच का समाधान मौके पर ही किया गया। शेष प्रार्थनापत्रों के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर जा कर समाधान के लिए कहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि विवाद के मामले में राजस्व व पुलिस की ओर से गठित टीम मौके पर जाने के बाद रिपोर्ट तैयार करें और समस्याओं का निस्तारण हो। ग्राम सभा रानेपुर में आपसी बंटवारे को लेकर पारिवारिक विवाद के संबंध की गई शिकायत की सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार को तत्काल मामले की जांच कर कार्रवाई करने के लिए कहा। चकिया संवाददाता के अनुसार अपर जिलाधिकारी अभय पांडेय की अध्यक्षता में चकिया तहसील में जन सुनवाई हुई। यहां कुल 21 प्रार्थना पत्र फरियादियों की ओर से आए। इसमें चार समस्याओं का समाधान किया गया। के 17 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग को मौके पर जाकर समाधान के लिए कहा।
विज्ञापन

इनसेट----



पीडीडीयू नगर तहसील में 34 आवेदनों में दो का हुआ समाधान

नियामताबाद। पीडीडीयू नगर तहसील में एसडीएम विराग पांडेय ने जनसुनवाई की। जिनके समक्ष कुल 34 प्रार्थना पत्र पड़े। इनमें से दो प्रार्थना पत्रों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंप दिया गया। एसडीएम ने खा कि कि संपूर्ण समाधान दिवस पर आए सभी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही होने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed