{"_id":"60ff8e605628e475112fafb2","slug":"422-posts-of-teachers-and-3695-posts-of-non-teaching-are-vacant-in-bhu-education-minister-dharmendra-pradhan-replied-in-rajya-sabha","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा में शिक्षामंत्री ने दिया जवाब: बीएचयू में शिक्षकों के 422 और कर्मियों के 3695 पद हैं खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा में शिक्षामंत्री ने दिया जवाब: बीएचयू में शिक्षकों के 422 और कर्मियों के 3695 पद हैं खाली
Tue, 27 Jul 2021 10:31 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 27 Jul 2021 10:31 AM IST
सार
बीएचयू में शिक्षकों के कुल 2104 पदों में इस समय 422 और कर्मचारियों के 8846 पदों में से 3695 पद खाली पड़े हैं। यानी शिक्षकों के एक चौथाई और कर्मचारियों के आधे से थोड़े कम पद खाली है।
विज्ञापन
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय में शिक्षकों के 422 और कर्मचारियों के 3695 पद इस समय खाली हैं। यह चौंकाने वाली जानकारी केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राज्यसभा में दी है। राज्यसभा में भाजपा सांसद नीरज शेखर की ओर से विश्वविद्यालयों में स्वीकृत और खाली पदों पर एक सवाल पूछा गया था। जिसके जवाब में केंद्रीय शिक्षामंत्री ने बीएचयू सहित अन्य विश्वविद्यालयों में खालों पदों की जानकारी दी।
विज्ञापन
अगर आंकड़ों की बात करें तो बीएचयू में शिक्षकों के कुल 2104 पदों में इस समय 422 और कर्मचारियों के 8846 पदों में से 3695 पद खाली पड़े हैं। यानी शिक्षकों के एक चौथाई और कर्मचारियों के आधे से थोड़े कम पद खाली है।
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने बताया कि देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 18911 टीचिंग पोस्ट हैं, जिनमें से 6136 और नान टीचिंग में 36351 सीटों में से 13706 पोस्ट खाली पड़ी हैं। बीएचयू में 32 हजार से ज्यादा छात्र पढ़ाई करते हैं। वहीं फैकल्टी की कमी शिक्षक और छात्र अनुपात के अनुपात को असंतुलित करते हैं।
विज्ञापन
बीएचयू में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की वैकेंसी
बीएचयू से संबद्ध वसंत कन्या महाविद्यालय में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ पदों पर भर्ती के लिए नोटिफकेशन आया है। एसोसिएट प्रोफेसर पीए टू प्रिंसिपल, लैब असिस्टेंट, क्लर्क और लैब अटेंडेंट पदों पर नौकरी के इच्छुक वसंत कन्या महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट http://www.vkm.org.in/ पर जाकर 20 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नोटिफकेशन के अनुसार, टीचिंग स्टाफ पदों के लिए सिर्फ महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती हैं। विस्तृत जानकारी कॉलेज के वेबसाइट पर उपलब्ध है।
बीएचयू में योग डिप्लोमा कोर्स के लिए आज से करें आवेदन
बीएचयू में योग डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए 27 जुलाई से आवेदन किया जा सकेगा। परिसर में एलडी गेस्ट हाउस के सामने स्थित प्रकाशन कक्ष से 10 अगस्त तक आवेदन पत्र प्राप्त कर उसे योग साधना केंद्र कार्यालय में जमा किया जा सकता है। केंद्र के समन्वयक की ओर से इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है।
विश्वविद्यालय के छात्रों, कर्मचारियों, उनके आश्रितों के लिए शुरू होने वाले कोर्स के लिए आवेदन में कक्षा दस और बारह के साथ ही स्नातक, स्नातकोत्तर के आवेदकों को भी अपना अंक पत्र, प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी लगाना अनिवार्य है।
विश्वविद्यालय के छात्रों, कर्मचारियों, उनके आश्रितों के लिए शुरू होने वाले कोर्स के लिए आवेदन में कक्षा दस और बारह के साथ ही स्नातक, स्नातकोत्तर के आवेदकों को भी अपना अंक पत्र, प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी लगाना अनिवार्य है।