फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आईएमए में प्रति यूनिट रक्त पर 200 रुपये घटा शुल्क

आईएमए में प्रति यूनिट रक्त पर 200 रुपये घटा शुल्क

Wed, 17 Apr 2019 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
आईएमए में प्रति यूनिट रक्त पर 200 रुपये घटा शुल्क
वाराणसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) बनारस शाखा के ब्लड बैंक में प्रति यूनिट रक्त के लिए अब 1000 रुपये ही प्रोसेसिंग फीस देनी होगी। आईएमए की कार्यकारिणी एवं आमसभा की बैठक में फैसले के बाद प्रति यूनिट रक्त पर 200 रुपये कम कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती मरीजों के इलाज के लिए आईएमए ब्लड बैंक से हर दिन करीब 100 यूनिट ब्लड दिया जाता है। चिकित्सक की सलाह पर प्लेटलेट्स भी उपलब्ध कराई जाती हैं। अब तक प्रति यूनिट रक्त के लिए 1200 रुपये प्रोसेसिंग फीस चुकानी होती थी, लेकिन अब इसमें 200 रुपये की कमी कर दी गई है। सचिव डॉ. मनीषा सिंह ने बताया कि डॉ. भानुशंकर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि हर माह के आय-व्यय का विश्लेषण कर जनहित में रक्त के अव्ययों की दरों में अन्य निर्णय लिए जाएंगे। सरकार की ओर से प्रति यूनिट रक्त की दर 1450 रुपये प्रोसेसिंग फीस निर्धारित है। सभा में डॉ. एके त्रिपाठी, डॉ. अनिल ओहरी, डॉ. पीके तिवारी, डॉ. अरविंद सिंह और डॉ. संजय राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed