{"_id":"5aca816b4f1c1b556b8b482e","slug":"41523220843-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू के डॉक्टरों के विरुद्ध बढ़ाई गईं धाराएं0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू के डॉक्टरों के विरुद्ध बढ़ाई गईं धाराएं0
Updated Mon, 09 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अधिवक्ता घनश्याम मिश्रा के पुत्र आकाश मिश्रा पर बीएचयू अस्पताल में हमले के आरोप में लंका थाने में दर्ज मामले में पुलिस ने धाराएं बढ़ा दी हैं। साथ ही, विवेचना शुरू कर दी गई है। अदालत के आदेश पर लंका पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
लंका पुलिस के मुताबिक मामले में मारपीट, बलवा, धमकाने और डकैती के आरोप संबंधी धाराएं बढ़ा कर विवेचना की जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले लंका पुलिस ने एनसीआर दर्ज किया था।
चौबेपुर थाना अंतर्गत सोनबरसा गांव निवासी आकाश बीएचयू में शास्त्री तृतीय वर्ष का छात्र है। अदालत में दिए गए आवेदन में आकाश ने कहा कि वह बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल की सर्जरी ओपीडी में डॉ. एके खन्ना और डॉ. पुनीत को दिखाने गया था। लंबे इंतजार के बाद दर्द से परेशान आकाश ने जब डॉक्टरों से देखने का आग्रह किया तो वे भड़क गए और उस पर हमला कर दिया। जेब में मौजूद रुपये छीन लिए। इस बारे में लंका थानाध्यक्ष ने बताया कि अदालत के आदेश पर डॉ. एके खन्ना, डॉ. पुनीत और चार-पांच अन्य अज्ञात के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराएं बढ़ाकर विवेचना की जा रही है। सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।