{"_id":"5a1f1c0f4f1c1b60678be641","slug":"41511988239-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान के इंजीनियरों ने किया स्थलीय निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जापान के इंजीनियरों ने किया स्थलीय निरीक्षण
Updated Thu, 30 Nov 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। नगर निगम भवन के पास बनने वाले कन्वेंशन सेंटर का निर्माण जापान सरकार कराएगी। जापान से पहुंची इंजीनियरों की तीन सदस्यीय टीम ने कमिश्नरी सभागार में बुधवार को कन्वेंशन सेंटर के संचालन को लेकर मंडलायुक्त के साथ चर्चा की। कन्वेंशन सेंटर के संचालन की जिम्मेदारी प्राइवेट संस्था के माध्यम से होने का प्रस्ताव रखा गया। ताकि संचालन से लेकर मेंटेनेंस में किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।
कन्वेंशन सेंटर के संचालन के लिए जापान सरकार के इंजीनियरों की एक टीम बुधवार को नगर आयुक्त व मंडलायुक्त से मुलाकात की। टीम ने संचालन के लिए किसी प्राइवेट संस्था को जिम्मेदारी देने का प्रस्ताव अधिकारियों के सामने रखा। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय नहीं हो सका है। टीम देर शाम दिल्ली रवाना हो गयी। वहां शहरी विकास मंत्रालय के अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। नगर निगम भवन के पास 140 करोड़ में जापान सरकार कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कराएगी। भवन की डिजाईन को पिछले दिनों प्रधानमंत्री ने बड़ोदरा में मुहर भी लगा दी है।